
*विषय: प्री-नर्सरी से यू.के.जी. (Pre-Nursery to UKG) तक के विद्यार्थियों हेतु अवकाश के संबंध में*
प्रिय अभिभावकगण,
सादर नमस्कार।
आप सभी को सूचित किया जाता है कि प्री-नर्सरी से यू.के.जी. तक की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। परीक्षा समाप्ति के उपरांत विद्यार्थियों को मौसम पूर्वानुमान एवं मानसिक विश्राम देने हेतु विद्यालय द्वारा एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
*अतः शनिवार, 26 सितंबर 2026 को प्री-नर्सरी, नर्सरी, एल.के.जी. तथा यू.के.जी. की कक्षाएं पूरी तरह स्थगित रहेंगी।*
*विद्यालय पुनः सोमवार, 28 सितंबर 2026 से अपने पूर्व निर्धारित समयानुसार नियमित रूप से संचालित होगा। कृप्या सोमवार को बच्चों को समय पर विद्यालय भेजें।*
सहयोग हेतु धन्यवाद।
आज्ञा से,
प्रधानाचार्य